बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जिलेभर में आठ लाख से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। बिजनौर में विदुर कुटी के पास गंगा की रेती में लगे मेले में तीन लाख से ज्यादा लोग स्नान रने पहुंचे। वहीं जिलेभर में दस से ज्यादा जगहों पर कार्तिक पूर्णिमा मेला लगा। लोगों ने गंगा में स्नान करने के बाद हर हर गंगे के जयकारे भी लगाए। इसके बाद मेले में लगे मीना बाजार में खरीदारी भी की। मेले में पकवान, जलेबी और पकौड़ी का आनंद लेते भी लोग नजर आए। स्नान करने के बाद लोग अपने घरों को लौटने लगे। जिससे बिजनौर बैराज, चांदपुर रोड, विदुरकुटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मेले से जैसे ही लोग वापिस लौटने लगे, तंबुओं का शहर भी उजड़ने लगा।