फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में खंभे पर केबल में तेज धमाके के साथ निकली चिंगारी, सामान छोड़ भागे यात्री, मची अफरातफरी

कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड पर प्रतिक्षालय के पास विद्युत विभाग की डीपी में तेज आवाज के साथ धमाका होने पर अफरातफरी मच गई। दुकानदार अपनी दुकान और प्रतिक्षालय मे बैठे यात्रीगण अपना सामान छोड़ कर भागे। गनीमत ये रही कि कोई उसकी चपेट मे नही आया। प्रत्यक्षदर्शियों अनिल कुमार सजाउद्दीन, राशिद, सुरेन्द्र सिंह, आरिफ आदि का कहना है कि ठेकेदार द्वारा विद्युत लाइन के स्थान पर केबिल डाला जा रहा है और कनैक्शन के लिए जगह जगह डीपी लगायी गई है। कासमपुरगढी़ बस स्टैंड पर प्रतिक्षालय के पास स्थित पोल पर भी डीपी लगी जो शायद गत सप्ताह लगायी गई थी। ठेकेदार द्वारा विद्युत कनेक्शनों के केबिल ठीक प्रकार से नहीं जोड़े गये जिससे डीपी में तेज आवाज के साथ धमाका हो गया और बस स्टैंड पर अफरातफरी मच गई। वहीं विद्युत विभाग के एस डी ओ अमित कुमार का कहना है कि ओवर लोड के कारण भी फाल्ट हो सकता है।बाकी जांच के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें