फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में तीन दिवसीय गुरमीत सत्संग व मेले के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता क आयोजन, चार राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा

अफजलगढ़/कादराबाद क्षेत्र के प्रेमपुरी में कार सेवा भूरी वाले बाबा के डेरे पर बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव पर चल रहे तीन दिवसीय गुरमीत सत्संग व मेले के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता में चार प्रदेशो की कई टीमों ने भाग लिए।जिसमें फाइनल खालसा क्लब सुआवाला तथा दशमेश क्लब खैरीखत्ता के बीच खेला गया।जिसमें खालसा क्लब सुआवाला ने 39 अंको से विजय हासिल की। गुरुवार को प्रेमपुरी स्थित भूरी वाले बाबा के डेरे पर बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस पर दूसरे दिन कबड्डी टूर्नामेंट के आयोजन में पंजाब, हरियाणा , उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की कई टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व बाबा जग्गा सिंह व अन्य संतों ने खिलाड़ियों का परिचय कराया। सेमी फाईनल मैच खालसा क्लब सुआवाला तथा मीरीपीरी नानकमत्ता के बीच खेला गया। जिसमें सुआवाला की 48 तथा मीरीपीरी को 32 अंक मिले ।खालसा क्लब 16 अंको से विजयी रही।दूसरा सेमी फाइनल दशमेश क्लब खैरीखत्ता व सुर सिंह पंजाब के बीच खेला गया जिसमें दशमेश क्लब खैरीखत्ता को 41 तथा सुर सिंह पंजाब को 38 अंक मिले।जिसमें दशमेश क्लब खैरीखत्ता 3 अंक से विजयी रही। जिसके बाद खालसा क्लब सुख वाला तथ्य दशमेश खैरीखत्ता के बीच खेला गया।जिसमें खालसा क्लब सुआवाला को 48 अंक तथा दशमेश खैरीखत्ता को 9 अंक मिले ।जिसमें खालसा क्लब सुआवाला ने दशमेश क्लब खैरीखत्ता को 39 अंको से हराकर विजय हासिल की। आयोजक कमेटी की ओर से प्रथम रही अफजलगढ़ खालसा क्लब सुआवाला को 1 लाख रूपये नकद रूपये एक बाइक तथा द्वितिय रही टीम दशमेश खैरीखत्ता को 70 हजार रूपये नकद ट्राफी व एक बाइक पुरूस्कार में तथा अन्य सभी टीमों को 50 हजार रूपये नकद प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए गए। खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देख दर्शकों ने तालियां बजाकर उनकी हौंसला अफजाई की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें