फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर के शेरकोट में बाइक से भिड़ंत के बाद साइकिल सवार की मौत

शेरकोट थानाक्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर कुंडा पर बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व बाइक सवार भी गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।बताया जाता है कि मृतक अपने खेत से वापस घर लौट रहे थे। गांव हाफिजाबाद बिहारीपुर निवासी रोहिताश सिंह पुत्र विक्रम सिंह 48 वर्ष शुक्रवार की देर शाम अपनी पत्नी पुष्पा के साथ साइकिल से खेत से वापस घर लौट रहे थे।जब वह मुबारकपुर कुंडे से अपने घर की ओर जाने के लिए जैसे ही उन्होंने अपनी साइकिल को मोड़ा तभी तेज रफ्तार से धामपुर की ओर से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।जिससे रोहिताश की मौके पर ही मौत हो गई।तथा पत्नी पुष्पा व बाइक सवार इस्माईल पुत्र रईस निवासी काशीपुर व एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुँचे प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे और घायलो को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा तथा मृतक के शव को मोर्चरी भेजा।मृतक के तीन पुत्रियां है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें