फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बिजली कटौती के विरोध में भाकियू का धरना, व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

बिजनौर के धामपुर में विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से फसलें प्रभावित हो रही हैं और सिंचाई कार्यों में परेशानी आ रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें