हल्दौर थानाक्षेत्र में बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर भाकियू चढूनी का किसानों के गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरु किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे मिल प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया। गुरुवार को बिलाई चीनी मिल पर भाकियू चढूनी के पउप्र के युवा अध्यक्ष विकास चौधरी की अगुवाई में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि बिलाई चीनी मिल का पेराई सत्र शुरु हुए करीब तीन माह बीत चुके है। मिल पर किसानों का करीब 165 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे यूनिट हेड विजयवीर सिंह राणा, गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव मुकेश राठी को अपने बीच बैठा लिया। मिल प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों के गन्ने का शीघ्र समाधान कराएं जाने का आश्वासन दिया। किसान गन्ना समेत भुगतान को लेकर अपनी मांग को लेकर अड़े हुए है। इस अवसर पर परवेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, मुस्तकीम, मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।