कोतवाली शहर के गांव आदमपुर पृथ्वी निवासी विमल कुमार (40) पुत्र रोहिताश सिंह अपनी ससुराल फड़ियापुर आया हुआ था। वह अपने साले देवेंद्र उर्फ सोमपाल व सोनू के साथ एक ही बाइक पर कुंडा बल्दाना जा रहे थे। गांव कुम्हारपुरा के समीप अचानक एक कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। विमल कुमार की मौत हो गई।