फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: रेलिंग तोड़कर मालिन नदी में गिरा ट्रक, चालक परिचालक बाल-बाल बचे, आम बेचकर हरिद्वार से लौट रहा था फल आढ़ती

डिंपल सिरोही Updated Fri, 04 Jul 2025 11:50 AM IST

नजीबाबाद-साहनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक प्रातः अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए मालन नदी में गिर गया। नदी में पानी कम होने पर चालक-परिचालक बाल-बाल बचे। कृषि उत्पादन मंडी समिति के फल आढ़ती मोइनुद्दीन का ट्रक नजीबाबाद से आम लेकर हरिद्वार गया था। शुक्रवार को तड़के खाली आम की क्रेट से भरा ट्रक वापस लौटते समय नजीबाबाद क्षेत्र में स्थित मालन नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया। संयोग से नदी में पानी कम था जिससे चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं। अनुमान है कि चालक को नींद की झपकी लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें