बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पिलाना मे 15 जुलाई को सुबह 9:00 बजे महिला किश्वरी(57) पत्नी शमशाद पर गुलदार द्वारा हमला कर घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पिंजरा लगा दिया था, जिसके चलते 21 जुलाई 2025 को सांयकाल लगभग 8:00 बजे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे मे गुलदार कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।