फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: भगवान शिव का जलाभिषेक करने शिवालय पहुंच रहे शिव भक्त

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्त पहुंच रहे हैं। मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में गायत्री सदस्यों ने रेलवे स्टेशन स्थित शिव वाटिका पहुंचकर भगवान शिव की प्रतिमा पर पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ शिव भक्ति में लीन गायत्री सदस्यों ने संसार में सुख समृद्धि ,सभी के स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। उधर मोटा महादेव स्वयंभू सिद्ध पीठ मंदिर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जा रहा है। पंक्तिबद्ध होकर शिव भक्त पूजा अर्चना के साथ भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे हैं। पंडित शशिनाथ द्वारा शिव भक्तों को पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने में मदद की जा रही है। प्रशासन की ओर से शिव भक्तों के जलाभिषेक और सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था जुटाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें