फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: विशाल से हमजा बनने की जांच को कश्मीर पहुंची बिजनौर पुलिस, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने वीडियो कॉल पर की बात, लौट आने के लिए कहा

बिजनौर। कश्मीर में सैलून पर काम करने वाला बिजनौर का विशाल धर्म बदलकर हमजा बन चुका है। इस प्रकरण की जांच के लिए बिजनौर पुलिस मंगलवार की शाम कश्मीर पहुंच गई। जोकि कुपवाड़ा पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए है। उधर भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने विशाल के माता पिता की मौजूदगी में वीडियो कॉल पर बात की। मंगलवार की शाम छह बजे बिजनौर पुलिस कश्मीर के कुपवाड़ा में दस्तक दे चुकी थी। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर दो टीमों का गठन करने के बाद मामले की विस्तृत के लिए कश्मीर रवाना किया गया था। इसके साथ बिजनौर पुलिस के अफसर मंगलवार को कुपवाड़ा पुलिस से भी संपर्क बनाए रहे ताकि विशाल उर्फ हमजा तक आसानी से पहुंचा जा सके। बता दें कि सोमवार को पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह को संग लेकर गांव खानजहांपुर बहादर निवासी कृष्ण कुमार एसपी से मिले। कृष्ण कुमार की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया कि गांव काजीवाला के वसीम के साथ उनका बेटा विशाल कश्मीर में तीन साल पहले सैलून पर करने गया था। आरोप लगाया कि अब पंद्रह मई को विशाल का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। साजिश के तहत धर्म बदलवाने का आरोप लगाया था। जांच के बाद सोमवार की शाम काजीवाला निवासी वसीम और अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। इस प्रकरण का राज वीडियो वायरल होने पर खुला था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें