कालागढ़ की नई कालोनी में 10 फिट लंबे विशालकाय बर्मीज पाईथन प्रजाति के सर्प को वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल ने जनता की मदद से रेस्क्यू कर वनों में छोड़ा। नई कालोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि में एक बड़ा अजगर मुख्य मार्ग को पार कर मेरे घर की ओर आ रहा था। जिसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अनुक्रिया दल प्रभारी दीपक कुमार व वनकर्मी हेमंत मौके पर पहुंचे। तब तक यह सर्प पीएचसी के निकट पहुंच चुका था। यह आक्रामक हो चुका था। मौके पर मौजूद नागरिकों संजय कुमार, हिमांशु व सचिन ने सर्प के रेस्क्यू में मदद की। किसी तरह से सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया। अनुक्रिया दल के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि यह सर्प 10 फिट लंबा था। उच्च अधिकारियों को रेस्क्यू की जानकारी देते हु विभागीय नियमों के अधीन सर्प को वनों में छोड़ दिया गया।