फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति गीत, वंदे मातरम के लगे नारे

बिजनौर नजीबाबाद में श्री महाकाली सेवादल और बजरंग दल ने स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। वंदेमातरम उद्घोष के साथ देशभक्ति गीत तिरंगा यात्रा में गूंजे। श्री महाकाली सेवादल के अध्यक्ष आकाश कान्हा कर्णवाल, बजरंग दल के अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में स्वाधीनता दिवस पर कान्हा रॉयल सेल्यूट से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा में वंदेमातरम, भारत माता की जय उद्घोष गूंजे।के तिरंगा यात्रा में असंख्य तिरंगे लहराते रहे। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तिरंगा यात्रा टीला मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में मलखान सिंह ,अरुण गहलौत, पुष्कर कर्णवाल, निखिल शर्मा, इंदु राजपूत, सुमन गुप्ता ,ऐश्वर्या ऐरन, लोकेंद्र सिंह, राकेश जैटली ,अमित कुमार, प्रदीप कुमार सहित नगर के अनेक नागरिक शामिल हुए। उधर तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने तहसीलदार संतोष यादव, नायब तहसीलदार अमित कुमार, ममता यादव की उपस्थिति में ध्वज फहरा कर कर्मचारियों को कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें