फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: तटबंध से पानी निकलते ही भाग खड़े हुए थे अफसर, आज सुबह फिर शुरू कराया कटान रोधी कार्य

डिंपल सिरोही Updated Tue, 09 Sep 2025 03:50 PM IST

बिजनौर गंगा बैराज के तटबंध को खतरा बना हुआ है। सोमवार की देर शाम कटान बढ़ने और पानी रिसते ही मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। दरअसल तटबंध टूटते ही हाईवे पर पानी आने की आशंका थी। ऐसे में सोमवर की देर शाम बाइक और कारों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब पानी हाईवे तक नहीं पहुंच पाया, ऐसे में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे हाईवे को बाइक और कारों के लिए खोल दिया गया। हालांकि बस और ट्रकों का संचालन अभी अग्रिम आदेशों तक बंद रहेगा। यूं तो तटबंध पर कई जगह टूटने का खतरा मंडरा रहा है। मगर सोमवार की देर शाम गंगा का पानी तटबंध में सुराख करके निकलना शुरू हुआ तो प्रयास असफल मानकर अफसर तटबंध को छोड़कर जिला मुख्यालय पर आ गए थे। इसके बाद रात में ही हाईवे पर बाइक और चार पहिया वाहनों का संचालन भी रोक दिया था। रात में कई गांव में पानी आने की आशंका थी, मगर किसी वक्त एक ढांग गिरी और उसने पानी के उस रास्ते को बंद कर दिया जहां से गंगा का पानी तटबंध को तोड़कर बाहर आ रहा था। मंगलवार की सुबह फिर से तटबंध को देखा गया तो पानी का उक्त रास्ता मिट्टी की वजह से कुदरती तौर पर बंद हो चुका था। जिस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली और मंगलवार की सुबह फिर से कटान रोधी काम चालू कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें