मंडावर थाना क्षेत्र के मोहंडिया गांव में रविवार को लक्ष्मी (25) पत्नी मोनू ने अपने बेटे वासु (7) को जहरीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद खुद भी निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।