फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर शिवाजी पार्क में खड़ा आम का पेड़ कार पर गिरा, कार क्षतिग्रस्त

बिजनौर जिले के धामपुर नगर पालिका में स्थित पार्क में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के पास खड़ा आम के पेड़ उखाड़कर पार्क के बराबर में स्थित मंडप परिसर में खड़ी कार पर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई । कार किसकी है। अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है । कुल मिलाकर पेड़ के गिर जाने के कारण बैंक्विट हॉल से शिवाजी पार्क को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बाधित है । लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बताया गया कि यह आम का पेड़ करीब 50 साल पुराना था। सोमवार देर रात किसी समय बारिश के साथ तेज हवा के आने की वजह से ऐसा हुआ है । यह पेड़ शिवाजी पार्क में मूर्ति के बराबर में खड़ा हुआ था। गनीमत रही कि पेड़ दिन में सवेरे या शाम के वक्त किसी समय गिरता तो पार्क में घूमने आने वालों के लिए लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें