लगातार बारिश के चलते बिजनौर की मालन नदी उफान पर आ गई है। पुल के पास नदी का पानी सड़क पर बहने से एहतियातन बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से बंद मार्गों पर जाने से बचने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।