धामपुर में अधिवक्ताओं ने दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित ग्रामीण न्यायालय परिसर के बाहर धरना दिया। क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर के अध्यक्ष आरके आर्य एडवोकेट ने बताया कि स्योहारा मार्ग पर गन्ना समिति परिसर के निकट ग्रामीण न्यायालय स्थानांतरित होने के बाद प्रशासन ने जबरन अधिवक्ताओं के चैंबरों को हटवा दिया।