बिजनौर की काकरान वाटिका में रविवार को जाट संस्कृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने कहा कि नशे को लेकर समाज में स्थित भयावह होती ही जा रही है। सूखा नशा या इंजेक्शन लेने का चलन बढ़ा है। हमारा युवा नशे की तरफ जा रहा है, लिहाजा गांठ बांध ले कि नशे से दूर रहना है।