फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर रेंज में वन विभाग ने रोपित कराए 16 लाख पौधें, अब पौधों की निगरानी पर दिया जा रहा जोर

बिजनौर जनपद के धामपुर रेंज में वन विभाग की ओर से इस बार 27 प्रजातियों की करीब 16 लाख पौधों को तैयार किया गया था। अब तक 12 लाख पौधों को रोपित किया जा चुका है। वन विभाग के अधिकारी रोपित पौधों की निगरानी कर रहे हैं । जनता को सुझाव दे रहे हैं कि वह भी खुद भी पौधों की निगरानी रखें। समय-समय पर निराई गुड़ाई और सिंचाई करते रहें। जिससे सभी पौधे बढ़वार पकड़ सके। ऐसा होने से ही पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण शुद्ध बनाने में योगदान दे सकेंगे। वन क्षेत्र अधिकारी गोविंद राम गंगवार का कहना है कि 12 लाख से अधिक रोपित पौधों में करीब साढे पांच लाख पौधें वन विभाग के अधिकारियों द्वारा करीब 320 हेक्टेयर जमीन में रोपित की गई हैं। बाकी पौधे अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा रोपित किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें