फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सावन के अंतिम सोमवार पर मोटा महादेव मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

बिजनौर के नजीबाबाद में सावन के अंतिम सोमवार पर तड़के से ही मोटा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के बीच पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और आशीर्वाद मांगा। अनेक कांवड़ियों समेत क्षेत्रीय शिवभक्त स्वयंभू सिद्ध पीठ मोटा महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और पूजा-अर्चना में सहयोग किया। क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी सुबह से भक्तों की भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें