नगर पंचायत साहनपुर क्षेत्र के ईवा हॉस्पिटल में मंडावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता उर्फ कांठपुर निवासी अग्नेश देवी को प्रसव के लिए मंगलवार दोपहर बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल संचालकों ने सामान्य प्रसव हो जाने की परिजनों को जानकारी दी। रात्रि लगभग 11 बजे अनिल जाटव की पत्नी अग्नेश देवी और नवजात शिशु की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई। कुछ देर परिजनों को गुमराह करने के बाद प्रसव कराने वाले चिकित्सक अस्पताल से नदारद हो गए। दोनों की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया।