फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ अभद्रता के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रोष व्याप्त, हंगामा

बिजनौर में कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ अभद्रता के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रोष व्याप्त हो गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नहटौर मार्ग स्थित दिशा इंस्टीट्यूट के बाहर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों व कार्यकर्ताओं से पूरे मामले की जानकारी ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, पीड़ित छात्र शब्द चौधरी का कहना है कि कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ अभद्रता की जाती है, बीते दिनों कॉलेज रजिस्ट्रार ने उनके साथ ड्रेस की रसीद दिखाने के उपरांत भी अभद्रता की, आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम के नारे लगाने पर छात्रों को कॉलेज से अनुशासनहीनता के मामले में कुछ दिनों के लिए निष्कासित भी कर दिया गया था। विद्यार्थियों के साथ अभद्रता के मामले पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा कर दिया। अभाविप कार्यकर्ता अभय प्रताप सिंह का कहना है कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर कॉलेज के रजिस्ट्रार राजीव कुमार का कहना है कि छात्रों के साथ किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई। कुछ विद्यार्थी अनुशासनहीनता करते हैं जब उन्हें ऐसा करने से रोका जाता है तो विरोध करने लगते है, फिलहाल छात्रों की समस्याओं को लेकर वार्ता कर ली गई है अब किसी प्रकार का विवाद नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें