फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में हादसा, घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से लगी आग, महिला व उसकी धेवती झुलसी

अफजलगढ़ रेहड़ घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। आग से खाना बना रही महिला व पास में मौजूद उसकी धेवती बुरी से झुलस गई।सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी व आसपास एकत्र लोगों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया ओर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार रेहड़ निवासी वृद्धा राज कौर पत्नी त्रिलोक सिंह रसोई में गैस पर खाना बना रही थी।वहीं उसकी लड़की संदीप आई हुई थी संदीप की पुत्री जसप्रीत भी नानी के पास खेल रही थी ।अचानक गैस का पाइप लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। जिसमें राजकौर व उसकी धेवती जसप्रीत बुरी तरह से झुलस गई। शोरशराबा व चीखने की आवाज पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए।सूचना अग्निशमन कर्मियों को दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन ओर एकत्र लोंगों ने बामुश्किल किसी तरह से सिलेंडर की आग बुझाकर काबू पाया।तब तक नानी धेवती काफी झुलस चुकी थी। परिजनों ने झुलसी हालत में घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने दोनों की गम्भीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।चिकित्सक ने बताया कि महिला के दोनों हाथ व दोनो पैर झुलसें है महिला करीब 35 प्रतिशत व बच्ची करीब 20 प्रतिशत झुलसी है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वर्ना किसी बड़े हादसे से इंकार नही किया जा सकता।इस मौके अग्निशमन कर्मी अभिषेक पटेल, राहुल सैनी, शमशाद अहमद व शुभम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें