कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के वनों में मादा भालू को देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत ढेला व झिरना पर्यटन जोन में देश-विदेश के पर्यटक वन्यजीवों के अलावा प्राकृतिक दृश्यों का दीदार कर रहे हैं। वनों में भालू का एक परिवार विचरण करता दिखाई दे रहा है। कॉर्बेट नेशनल पार्क के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिन्दरपाल का कहना है कि मादा भालू अपने बच्चों को जंगल के रास्तों से परिचित करा रही है। भालू के परिवार को देखने के लिए पर्यटकों में कौतूहल है। मंगलवार को भालू दिखाई दिया है।