बिजनाैर में बालिका दिवस पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे डीएम जसजीत कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकत्री हाथों में नारे लिखी तख्तीयां लेकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पेट में भ्रूण की जांच कराना अपराध है, बेटी को मरवाओगे तो बहू कहा से लाओगे के नारों के साथ शहरवासियों को जागरूक किया ।