उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार देर रात को अज्ञात हमलावरों ने एनआईए के एक अधिकारी तंजील अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारी के साथ उनकी पत्नी भी थीं। गोली लगने से अधिकारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि इस हमले में उनकी पत्नी घायल हो गईं।