बिजनौर के अफजलगढ़ के गांव अनवरपुर चडिंका में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह थी कि, मां ने अपने शराबी बेटे को शराब पीने के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया था। इस बात से गुस्साए शराबी बेटे ने अपनी बूढ़ी मां को लात घूंसों से इतना मारा कि उसकी जान निकल गई। दिल को झकझोर देनेवाली इस घटना का पता जैसे ही गांव के लोगों को चला उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर बूढ़ी मां की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।