फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर बिफरे यादव समाज के लोग, किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय यादव महासंघ के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ''यादव जी की लवस्टोरी'' नाम से बनी फिल्म का विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि फिल्म यादव समाज की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से बनाई गई है। मांग किया कि फिल्म के रिलीज पर तत्काल रोक लगाई जाए। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामधर यादव ने बताया कि कुछ अराजक व असमाजिक तत्वों ने धार्मिक व जातिय भावन को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से ''यादव जी की लवस्टोरी'' बनाया है। फिल्म के माध्यम से आपसी सौहार्द को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। जिसमें अभिनेत्री को यादव और अभिनेता को मुस्लिम बताकर फिल्म बनाई गई है। इससे यादव समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इससे आक्रोश बढ़ने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और भाईचारा खराब होने का भय है। मांग किया कि फिल्म के रिलीज पर तत्काल रोक लगाई और फिल्म को रद्द किया जाए। मौके पर श्याम यादव, संदीप यादव, संतोष यादव, अजय कुमार यादव, राजकुमार यादव, रविशंकर यादव, अखिलेश यादव, विनोद यादव, नरेन्द्र कुमार और मधुसुदन यादव समेत बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें