भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के गिराई पावर हाउस के सामने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार महिला और एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल का उपचार वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।