कोतवाली के चकमनधाता हरदेवपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों से लाखों की चोरी कर ली। पहले ही ताक लगाए चोर रात में पीड़ित के पिता ने बाथरूम जाने के लिए जैसे ही घर का मुख्य दरवाजा खोला। मौका पाकर घर में घूस गए। चोरी के बाद छत के रास्ते बगल के घर में घूसकर चोरी की। दोनों घरों से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण के साथ नगदी पर हाथ साफ कर दिया। गांव निवासी चंद्र कुमार पांडेय का परिवार खेती बारी कर आजीविका चलाता है। पीड़ित ने बताया कि घटना करीब रात एक बजे के आसपास की होगी। रात में उनके पिता राजकुमार पांडेय बाथरूम के लिए उठे और घर का मुख्य द्वार खोलकर बाहर बाथरूम करने चले गए। इस बीच चोर पहले से ही ताक लगाए बैठे थे और जब तक वे बाथरूम हो रहे थे। इस बीच वे घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने परिवार के सदस्यों के कमरों का दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया। घर में रखे बक्से, अटैची और आलमारी का ताला तोड़ दिया। बताया कि आलमारी से सो