फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर दिया एकजुटता का संदेश, VIDEO

नगर के जोधराज सिंह तालाब परिसर से बुधवार को स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन किया। मुख्य अतिथि डॉ. अजय पांडेय ने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए समाज को एकजुट रहने की जरुरत है। सामाजिक समरसता बनाए रखने औ सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का आवाहन लोगों से किया। हिंदू नववर्ष प्रतिपदा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवर की जयंती और स्थापना के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। पथ संचलन जोधराज सिंह तालाब से होते हुए बाजार के प्रमुख मार्ग, पुरानी बाजार, अशोक नगर, त्रिमुहानी, गल्ला मंडी, चौक, अटल चौराहा तक पहुंचा। स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध ढंग से कदमताल किया। जिससे उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। मौके पर राधेश्याम दुबे, गोविंद दुबे, भव्य दीप, सुनील मिश्रा, कृष्णानंद, सुनील उपाध्याय, रामेश्वर, मदन, रवि, अवधेश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें