कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन किशोरी से हुए छेड़खानी में आरोपी पूर्व प्रधान व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज न होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गोपीगंज कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बीते 40 घंटे से पुलिस हीलाहवाली कर रही है। ग्रामीणों के प्रदर्शन से दबाव में आई पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।