बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने सोमवार को भंडा गांव और दुर्गागंज बाजार में बकाएदारों के यहां चेकिंग किया। विजलेंस प्रभारी राम प्रवेश सिंह के साथ एसडीओ राजेश जायसवाल और जेई विजय शंकर ने संयुक्त रूप से जांच किया। इस दौरान बिजली चोरी में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एकमुश्त समाधान योजना का 20 लोगों को लाभ देते हुए 84 हजार की वसूली की गई।