फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में महिला की हत्या से जुड़ा अपडेट, भाभी के दूरी बनाने पर चचेरे देवर ने की थी हत्या, पुलिस का खुलासा

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 12 May 2025 10:47 PM IST

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेरवां के पास शनिवार की रात पार्वती देवी की हत्या उसके चचेरे देवर जैकी ने दूरी बनाने के कारण किया था। रविवार की देर रात पुलिस ने आरोपी देवर को अलमऊ हाल्ट मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में शामिल चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उसने सभी राज उगल दिए। कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव में 10 मई की रात में गांव निवासी पार्वती देवी के गले पर उसके चचेरे देवर रामकुमार उर्फ जैकी ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल से उसे बीएचयू रेफर किया गया। जहां 11 मई को सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जैकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को देर रात अलमऊ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका पार्वती से उसके पांच साल से संबंध थे। कुछ विवाद के कारण वह अलग हो गई। इसके आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी को जेल भेजा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें