फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के पेंटर हत्याकांड से जुड़ा अपडेट, 24 घंटे में खुलासे के करीब खाकी, एसपी ने आधी रात किया घटनास्थल का निरीक्षण

औराई कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में रविवार की रात में हुए पेंटर हत्याकांड में पुलिस 24 घंटे के अंदर पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। हत्या में शामिल कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर सोमवार की आधी रात को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मयटीम के साथ घटनास्थल का मुआयना भी किया। इस दौरान कई बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल की गई। सेऊर गांव के सरोज बस्ती निवासी नंदलाल सरोज के दो बेटों में शिवम कुमार सरोज (18) रंगाई-पुताई का काम करता था। रविवार की रात में नौ बजे के बाद वह कुछ समय में लौटने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन नहीं आया। सोमवार को सुबह सेऊर नहर के पास खेत में उसका शव मिला। उसके सिर को ईंट से कूंच दिया गया था। घटनास्थल एसपी, एएसपी, सीओ, फोरेसिंग टीम, डाग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। आधी रात को भी एसपी मय टीम घटनास्थल पर दुबारा गए। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मृतक के साथ अंतिम समय में रहने वाले युवकों को भी पुलिस ने उठाया। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड के करीब पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो शिवम की हत्या प्रेम-प्रपंच में की गई। इसमें कुछ महिलाओं का नाम भी सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि आरोपियों में महिलाएं भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। कुछ बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें