फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों से जला ट्रांसफार्मर, आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 03:15 PM IST

गोपीगंज क्षेत्र के गिराई में बीते पांच दिनों से जले ट्रांसफार्मर को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली निगम के अधिकारी शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पांच दिनों से ट्रांसफार्मर जलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। वहीं इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जवाब दे गए हैं। गोपीगंज कोतवाली के गिराई गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। पांच दिन पहले अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे पूरा गांव अंधेरे में है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग को कई बार सूचना दिए जाने के बाद भी जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। जिससे गांव में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। वहीं लोगों के मोबाइल व इन्वर्टर जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जवाब दे गए हैं। वहीं किसानों का सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बिजली न होने से चोर उचक्कों का भी भय बना हुआ है। मांग किया कि विद्युत विभाग शीघ्र जले ट्रांसफार्मर को बदलवाए। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश पाल, आशीष, अंकित, रजत मिश्रा, भूमिधर, पवन, राजकुमार, सुनील आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें