फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खमरिया के ऐतिहासिक भरत मिलाप में उमड़े हजारों लोग; VIDEO

नगर पंचायत खमरिया का भरत मिलाप रविवार देर रात संपन्न हो गया। औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने उद्घाटन किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कहा कि राम और भरत के मिलाप से हमें आपसी भाईचारे का संदेश मिलता है। भजईपुर में बने मंच पर जैसे ही चारों भाइयों का मिलन हुआ। वैसे ही पूरा बाजार जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। चारों भाइयों का मधुर मिलन देख लोगों की आंखे सजल हो गई। बताया कि पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राम वन को गए। जानकारी होने पर भरत ने भी भाई के प्रेम में राजसी सुखों का त्याग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें