ज्ञानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में बारिश के बाद नाली ओवरफ्लो कर गया है। जिससे पूरे बस्ती में नाले का पानी बह रहा है। नाली बहने से वार्ड की गोड़ और शर्मा बस्ती के करीब 400 लोग दुश्वारियों के बीच जूझ रहे हैं। अमर उजाला ने मौके पर जाकर लोगों से बातचीत की। जहां लोगों ने बताया कि तीन से चार दिनों से यह समस्या झेल रहे हैं। बताया कि निकासी का पर्याप्त इंतजाम न होने से बारिश भर उन्हें दुश्वारियों से जूझना होगा। बताया कि नाले में बारिश का पानी भरने के बाद भी अब लोगों के घरों का दूषित पानी भी सड़क पर बहने लगा है।