फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन, गोष्ठी में हुई चर्चा, बोले जनता पर बढ़ा बोझ घटेगा

जिला पंचायत सभागार में एक सामाजिक संस्था की ओर से शनिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें देश में एक साथ चुनाव कराने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश में अल्पकालिक चुनाव खत्म होंगे। इससे जनता पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्च का बोझ भी कम हो जाएगा। बताया कि सरकार ने प्रस्ताव बनाकर आम जनता के बीच इसे भेजा है। जनता अगर चाहेगी तो इस बिल को पारित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1952 से लेकर 1967 तक एक चुनाव होते रहे, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने अपने निजी फायदे के लिए अल्पकालिक चुनाव कराना शुरू किया। एक राष्ट्र, एक चुनाव से खर्च कम होगा और 2047 तक राष्ट्र विकसित हो जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और संयोजक प्रेमशंकर तिवारी ने एक चुनाव के फायदे को गिनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें