फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में खुदकुशी का प्रयास, महिला कुएं में कूदी, मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

दुर्गागंज थाना क्षेत्र के जद्दूपुर गांव की मुस्लिम बस्ती में सोमवार को 60 वर्षीय राबिया बेगम घर के पास स्थित कुएं में कूद गई। इससे गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। 10 दिनों में उसने दूसरी बार आत्महत्या की कोशिश की। किन कारणों से उसने यह कदम उठाया, लेकिन पुलिस महकमा उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहा है। राबिया अपने मायके जद्दूपुर में काफी समय से रहती है। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वह घर के समीप एक कुएं में कूद गई। यह देख आसपास के लोग परेशान हो गए। शोरगुल होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। थाना प्रभारी कमल टावरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला मानसिक बीमार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें