फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में सपा ने निकाला कैंडिल मार्च, आतंकियों को फांसी की मांग

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 27 Apr 2025 08:43 PM IST

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या करने की घटना को लेकर लोग मर्माहत हैं। आतंकियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग लगातार की जा रही है। रविवार शाम को समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामला सरोज के नेतृत्व में औराई चौराहे के शिव मंदिर से कैंडिल मार्च निकाला गया। इंटर कॉलेज के परिसर में जाकर समाप्त किया। श्यामला सरोज ने कहा कि जिस तरह बेकसूरों की हत्या की गई है माफी लायक नहीं है। किसी के मांग का सिंदूर उजड़ा है तो कोई अपना पिता खोया है। आतंकवादियों को किसी भी कीमत में छोड़ना नहीं है। आतंकियो के खिलाफ कार्रवाई में सपा केंद्र सरकार को पूरा समर्थन करेगी। कैंडिल मार्च में उर्मिला देवी, धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद कुमार शुक्ला, प्रभु नारायण यादव, रामबली यादव, सीताराम यादव, अमरनाथ यादव, रीता वर्मा, प्रमिला यादव, विनोद कुमार पाल, महेंद्र पासी, राम बहादुर पासी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें