फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में धांधली को लेकर सपा करेगी आंदोलन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 05:54 PM IST

समाजवादी पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को कंसापुर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें मतदाता सूची में धांधली को लेकर नाराजगी जताई गई। महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार को लेकर नौ जून को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। युवाओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची सही नहीं हो पाई है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ गई है। इससे हर वर्ग के लोग परेशान है। पेपर लीक से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इसको लेकर सपा चुप नहीं बैठेगी। नौ जून को कलेक्ट्रेट पर सरकार के खिलाफ विरोध किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता हसनैन अंसारी का स्वागत किया गया। इस मौके पर भदोही विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, शोभनाथ यादव, अंजनी सरोज, रामयज्ञ पाल, काशीनाथ पाल, संतलाल यादव, पवन विश्वकर्मा, रामधनी यादव, केश नारायण, बच्चन पाल, कमलाशंकर महतो, अंजनी शुक्ला, अंजनी सरोज, धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें