भदोही जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 117 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें करीब 90 प्रतिशत राजस्व संबंधी थीं। मात्र 17 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। ज्ञानपुर तहसील में एक ग्रामीण ने चार माह में सातवीं बार प्रार्थना पत्र देकर न्याय न मिलने की पीड़ा सुनाई। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर फोटो-वीडियो रखने के निर्देश दिए।