श्री काशीराज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय परिसर से सोमवार को जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न संस्कृत विद्यालय के शिक्षक और बच्चे शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने रैली संग नगर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यालयों और उनके विद्यार्थियों के लिए सरकार तमाम सुविधाएं दे रही है। अब धीरे-धीरे संख्या बढ़ रही है। इस मौके पर मंजू शर्मा, प्राचार्य आद्या प्रसाद विश्वकर्मा, श्यामधर पांडेय, प्रदीप कुमार पांडेय आदि रहे। स्कूल चलो अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय वहिदानगर में रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बच्चे पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत, हर बच्चा स्कूल जाए के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। बीईओ ने कहा कि सरकार बच्चों को तमाम सुविधाएं दे रही है। इस मौके पर मुकेश पांडेय, सूर्यकांत मौर्य, अरूण पांडेय, दीपेंद्र तिवारी, इंदूचंद्र पांडेय, मिथिलेश तिवारी, योगेंद्र चौरसिया, मुश्ताक अहमद, अंकित सिंह, राजेश तिवारी आदि रहे।