सुरियावां नगर के नेतानगर एवं रामबाग में जलजमाव से लोगों को जल्द ही राहत मिल जाएगी। नगर पंचायत ने कार्ययोजना को मंगलवार को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया। चेयरमैन विनय चौरसिया ने एक करोड़ 97 लाख की लागत से बनने वाले नाला का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास में धन की कमी नहीं आएगी। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से हर कार्य कराया जा रहा है। नेतानगर और रामबाग में जल निकासी की समस्या काफी पुरानी थी। जिसको अब सही कराया जा रहा है। उन्होंने नारियल फोड़कर कार्यों का शिलान्यास हुआ। कहा कि बारिश के दिनों में यहा पर सबसे अधिक जलजमाव होता है। उन्होंने कहा कि नाला तैयार होने के बाद से नगर में जल जमाव की समस्या दूर हो जाएगी। हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है।