फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के शिवा ने वर्ल्ड पैरा पावर लिफ्टिंग के फाइनल में बनाई जगह, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 07:48 PM IST

वर्ल्ड पावर पैरा लिफ्टिंग में भदोही के शिव प्रकाश यादव ने 136 किलो भार वर्ग उठाकर वर्ल्डकप फाइनल में जगह बना ली है। 101 देशों के प्रतिस्पर्धा में शिवा ने पांचवीं रैंक प्राप्त की। चीन के बिजिंग शहर में 22 जून से वर्ल्ड पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें शिवा भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे मूलरूप से भदोही के औराई ब्लॉक के इटवा गांव निवासी हैं। साधारण कृषक परिवार में जन्मे शिवा तीन भाइयों में छोटे हैं। शिवा की प्रारम्भिक शिक्षा महराजगंज के प्राइवेट स्कूल में हुई। वहीं ईंटर की पढ़ाई इंटरमिडीएट कालेज बाबूसराय से करने के बाद कानपुर के डीएआईओ टेक्नोलाजी लिया। इसके लिए इनके बड़े भाई जयप्रकाश यादव ने लोगों से रुपये उधार लेकर शिवा का दाखिला कराया। प्राइवेट कंपनी में जाॅब के दौरान कंपनी के मैनेजर अभी तिवारी ने शिवा को पैरा लिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया। शिवा ने अब तक तीन नेशनल खेलो में मेडल जीता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें