जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के लंबित वादों का निस्तारण किया जाएगा। पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार भौतिक रूप और ऑनलाइन माध्यम से सुलह-वार्ता में भाग ले सकते हैं।उन्होंने कहा कि जिन पक्षकारों के वाद सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और जो अपने मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान चाहते हैं, वे निर्धारित समय के भीतर सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरकर अपने वाद को विशेष लोक अदालत में सूचीबद्ध कराने हेतु आवेदन कर सकते हैं। पक्षकार ई-मेल speciallokadalat2026@sci.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी-ब्लॉक, सर्वोच्च न्यायालय से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।