फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही के गांव में अजगर दिखने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

सीतामढ़ी कोईरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव के मुस्लिम बस्ती में बृहस्पतिवार की सुबह अजगह के हमले से एक नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई। अजगर को देखते ही गांव में हड़कंप मंच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल 112 को दी। टीम ने अजगर को पकड़ लिया। बारिश के बाद गंगा का जलस्तर कम होते ही अजगरों के निकलने का खतरा बढ़ने लगा है। एक सप्ताह में अलग-अलग गांव में अजगर निकले का दूसरा मामला है। गांव के मिराज नाम का एक लड़का घर के बगल में धान का फ़सल देखने गया था कि रास्ते में उसे एक अजगर दिखा। अजगर नें नीलगाय के बच्चें को मार डाला था। इसके बाद मिराज नें शोर मचाया। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। मौके पर 112 के हेड कांस्टेबल रवि कुमार यादव ने अजगर को ग्रामीणों की मदद से बोरे में बंद कर लिया। सूचना पर औराई रेंज प्रभात कुमार सिंह व राकेश भी पहुंचे। रेंजर प्रभात ने बताया कि अजगर को मिर्जापुर जंगल में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें