फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के सुरियावां में भीषण आग से दहशत, आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख, मची अफरा-तफरी, लाखों के नुकसान का अनुमान

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST

सुरियावां नगर के बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते चौरसिया पान, साबिरी जनरल स्टोर, भोले की चाय दुकान, कबाड़ व्यापारी सुनील सहित आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग संदिग्ध परिस्थितियों में लगी है। कोई शॉर्ट सर्किट तो कोई अन्य कारण बता रहा है। आग ने कुछ ही मिनटों में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। लाखों रुपये के सामान का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुकानदारों और आसपास के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें